1776 : अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। इस घोषणा में ग्रेट ब्रिटेन से 13 उत्तरी अमेरिकी उपनिवेशों के राजनीतिक पृथक्करण की घोषणा की गई थी।
1810 : फ्रांसीसी सेनाओं ने एम्सटर्डम पर कब्जा किया।
1827 : न्यूयार्क से दासत्व खत्म करने की घोषणा हुई।
1897 : आंधप्रदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म।
1898 : भारत के प्रधानमंत्री पद पर दो बार अस्थाई रूप से रहे राजनीतिज्ञ गुलजारी लाल नंदा का सियालकोट में जन्म।
1902 : भारतीय मनीषी विवेकानंद का निधन।
1946 : फिलीपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।
1963 : तिरंगे का डिजाइन बनाने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।
1997 : नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा।
2012 : सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण हिग्स बोसॉन की खोज कर ली है।
1902 : देश-विदेश में भारत का परचम लहराने वाले स्वामी विवेकानंद का निधन वर्ष आज ही के दिन हुआ था।