1781 :हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध।
1852 :सिंध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए 'सिंध डाकÓ नामक डाक टिकट जारी किया गया।
1862 :कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
1879 :भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।
1955 :इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।
1960 :अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।
1964 :भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।
1968 :अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किये।
1975 :तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।
1991 :वारसा संधि भंग की गयी।
1995 :अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाये।
1996 :इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू।
2000 :लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
2006 :शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।
2017 :भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।