जामुन का सेवन करना गर्मियों के मौसम में हर व्यक्ति को पसंद होता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन जैसे कई पौष्टिक तत्व होते हैं। लेकिन हम जामुन खाने के बाद उसकी गुठली को फेंक देते हैं, ये काफी बड़ी गलती है। दरअसल जामुन की गुठली का सेवन करने से काफी सारे लाभ मिलते हैं। रिसर्च गेट के मुताबिक इसमें एंथोकेनिन होता है जो कैंसर और दिल की बीमारियों से बचाने में सहायक है। जामुन का प्रयोग केवल एक फल के रूप में ही नहीं बल्कि एक औषधि के रूप में भी होता है। जामुन ही नहीं इसकी गुठली के भी काफी सारे लाभ हैं जैसे इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोज और फ्रुक्टोज हीट स्ट्रोक से बचाने में मददगार हैं। 

जामुन की गुठली के फायदे - में फायदेमंद : जामुन की गुठली का पाउडर त्वचा से पिंपल और ब्लेमिश हटाने में भी सहायक है। चेहरे पर प्रयोग करने के लिए पाउडर में पानी मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और चेहरे पर रात को लगा कर सो जाएं और सुबह धो लें।

डायबिटीज : डायबिटीज के लिए जामुन की गुठली एक दवा के रूप में काम कर सकती है। इसका पल्प, रस और गुठली हर हिस्सा डायबिटिक लोगों के लिए लाभदायक है। जामुन में काब्र्स, प्रोटीन, फैट, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, गौलिक एसिड जैसे तत्व होते हैं। इसे आयुर्वेदिक दवाइयों के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है।

डाइजेस्टिव सिस्टम को फिट रखता है : जामुन के साथ-साथ इसकी गुठली के पाउडर का सेवन भी डाइजेस्टिव सिस्टम को फिट रखने में बेहद मददगार है। इसकी गुठली के पाउडर  गैस, ऐसिडिटी, पेट दर्द और अपाचन जैसीं समस्याओं से मिनटों में राहत दिलाने में सहायक है।

ब्लड प्रेशर : आज के समय में बहुत से लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। जामुन की गुठली के पाउडर खानें से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।