मेष-आज दिन 7/34 बजे तक समय अशुभ, आहार विहार में अनियमितता, स्वास्थ्य प्रभावी, हानि भी, शेष समय उन्नतिकारक, व्यापार में विस्तार, नवयोजना फलीभूत।
वृषभ-आज दिन 7/34 बजे तक ग्रहयोग अनुकूल, धनागम में वृद्धि, वैवाहिक अड़चनें समाप्त, शेष समय प्रतिकूल, द्रव्य की क्षति, विरोधियों का वर्चस्व।
मिथुन-परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, मनोवांछित सफलता का सुअवसर, स्वजनों से अपेक्षित सहयोग, व्यक्तित्व का विकास, जीवन साथी से सामंजस्य।
कर्क-ग्रहस्थिति भाग्य के पक्ष में, वांछित सफलता का सुअवसर, मान-सम्मान में वृद्धि, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, दूर या समीप की यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त।
सिंह-आज दिन 7/34 बजे तक कार्यों में निराशा, मानसिक अशान्ति, एकाग्रता का अभाव, शेष समय में परिस्थितियां सुधार पर, पुरुषार्थ से कार्यसिद्धि, नव उपलब्धि।
कन्या-आज दिन 7/34 बजे तक समय बेहतर, किसी योजना का श्रीगणेश, यात्रा का सुपरिणाम, शेष समय आशा के विपरीत, लाभार्जन में बाधा, व्यय की अधिकता।
तुला-भाग्योन्नति का मार्ग प्रशस्त, प्रियजनों से अपेक्षित सहयोग, धार्मिक गतिविधियों में अभिरुचि, अधिकारी वर्ग से अनुकूलता, दूर समीप की यात्रा का प्रसंग, वाहन सुख।
वृश्चिक-किसी योजना की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील, आकस्मिक लाभ का सुयोग, बकाए धन की प्राप्ति, मनोविनोद के अवसर प्राप्त, भोग विलासिता की ओर रुझान, मन प्रसन्न।
धनु-आज दिन 7/34 बजे तक कठिनाइयां प्रभावी, दूसरों के चक्कर में स्वयं का नुकसान, शेष समय बेहतर, प्रगति हेतु विचार-विमर्श, लाभार्जन का सुयोग।
मकर-आज दिन 7/34 बजे तक ग्रहयोग भाग्य के पक्ष में, नवसम्पर्क का सुयोग, वाहन से सुख, शेष समय में निराशा, दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता, यात्रा असंतोषजनक।
कुम्भ-योजना को कार्यान्वित करने का सुयोग, स्वास्थ्य में सुधार, आकस्मिक लाभ, किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि, मौजमस्ती के निमित्त अधिक व्यय।
मीन-आरोग्य सुख, व्यापारिक उन्नति, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क, कर्ज की निवृत्ति, नौकरी में स्थानान्तरण, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, दूर समीप की यात्रा भी।
- विमल जैन, वाराणसी
मो. : 09335414722