1776 : अमेरिकी क्रांति : अमेरिकी की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त।

1787 : ब्रिटिश-भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले सर हेनरी जी. डब्ल्यू. स्मिथ का जन्म।

1838 : विक्टोरिया इंग्लैंड की महारानी बनीं।

1846 : एडोल्फ सैक्स ने वाद्य यंत्र सेक्सोफोन को पेटेंट कराया।

1857 : नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया, अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

1894 : श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित।

1902 : अमेरिकी संसद ने स्पूनर कानून पारित कर राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार दिया।

1914 : ऑस्टि्रया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड और उनकी पत्नी सोफी की साराजेवो में हत्या, यह प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण बना।

1921 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव का जन्म।

1926 : गोत्तलिब डैमलर और कार्ल बेन्ज ने दो कंपनियों का विलय कर मर्सिडिज-बेन्ज की शुरुआत की।

1940 : बांग्लादेशी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद युनुस का जन्म।

1950 : कोरिया युद्ध- वामपंथियों के प्रति नरम रूख रखने के संदेह में करीब एक से दो लाख लोगों की ‘बोडो लीग नरसंहार’ में हत्या।

1975 : भारत में आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में केन्द्र ने स्वतंत्रता के बाद सबसे कठोर प्रेस सेंसरशिप लागू किया।