1924 : ब्रिटेन में पहली बार लेबर पार्टी की सरकार बनी। पार्टी के नेता रैक्जे मैक्डोनाल्ड देश के प्रधानमंत्री बने।
1924 : बोलशेविक क्रांति का नेतृत्व करने वाले और 1917 से 1924 के बीच सोवियत संघ के पहले प्रमुख व्लादिमीर लेनिन का निधन।
1945 : महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का जापान के तोक्यों में निधन।
1950 : तपेदिक से तीन साल की लम्बी लडाई के बाद अंग्रेजी के चर्चित लेखक जॉर्ज ऑरवेल की मृत्यु।
1958ः कॉपीराइट कानून प्रभाव में आया।
1961ः क्वीन एलिजाबेथ और ड्यूक ऑफ एडिनबरा नई दिल्ली पहुंचे।
1963ःहिंदी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, संपादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन।
1972 : मणिपुर और त्रिपुरा राज्य की स्थापना।
1976ःफ्रांस और ब्रिटेन के आर्थिक सहयोग से निर्मित सुपरसोनिक गति वाले वाणिज्यिक विमान कांकर्ड ने नियमित सेवा शुरू की। इसके बाद दुनिया में तेज रफ्तार विमानों के निर्माण की होड़ लग गई।
1983ःप्रथम भारतीय एडमिरल आर डी कटारी का निधन।
1996ः स्वायत्त फलस्तीन के पहले ऐतिहासिक आम चुनाव में फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात 85 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित।
1996ःइंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत।
2008ःभारत ने इस्राइल के एक जासूसी सेटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे पोलर आर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित किया।