1843 : ‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया था।

1910 : वॉशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया था।

1945 : म्यांमा में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू की का जन्म हुआ था।

1947 : मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म हुआ था।

1948 : सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया था।

1968 : मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया था।

1970 : भारतीय नेता राहुल गांधी का जन्म हुआ था।

2002 : पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का विदेश मंत्री बनाया गया।

2003 : फिनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था।

2004 : भारतीय सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायु सेना को ज्वाइन किया था।

2005 : फोर्ब्स पत्रिका ने ओफ्रा विनफ्रे को दुनिया की 100 ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया था।