दीपों के उत्सव दीपावली के दिन लखीमपुर वासियों को मिला हवाई जहाज का तोहफा । हफ्ते में 4 दिन लखीमपुर से गुवाहाटी उड़ने वाली यह हवाई जहाज के औपचारिक रूप से उड़ान भरने से लखीमपुर वासियों में खुशी का माहौल बना हुआ है। मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार की शाम 4:30 बजे गुवाहाटी से उड़ने वाली फ्लाईबिग नमक यह 72 सीटर हवाई जहाज 1 घंटे की उड़ान भरने के पश्चात शाम 5:30 बजे लखीमपुर के लीलाबारी विमानपत्तन पर पहुंचेगी तथा लखीमपुर से शाम 5:50 बजे उड़ान भरने वाली हवाई जहाज रात्रि 7:00 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी । इस हवाई जहाज के औपचारिक उड़ान भरने से लोगो का यह यातायात पहले से काफी अधिक सुगम होगा । वर्तमान इस हवाई जहाज में सफर करने वाले यात्रियों को प्रत्यक टिकट का किराया ₹999 ही देने होंगे । इस अवसर पर आज राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ रनोज पेगू, लखीमपुर के सांसद प्रधान बरुआ और लखीमपुर के विधायक मानव डेका उपस्थित थे ।
लखीमपुर वासियों को मिला दीपावली का तोहफा