1606ः जहाँगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया।

1779ः स्पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया।

1858ः प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।

1903ः फोर्ट मोटर कंपनी चालू हुई।

1911ः न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्थापना। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था।

1923- साइबेरिया में याकुट विद्रोह और रूसी नागरिक युद्ध समाप्त हो गया।

1925ः राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन

1963ः रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। वह अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं।

1979ः सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत।

1992ः ब्रिटेन की राजवधू डायना के जीवन पर लिखी गई एक किताब का विमोचन। राजकुमारी डायना पर विवादास्पद किताब का विमोचन। डायना - ए ट्रू स्टोरी शीर्षक की इस पुस्तक में डायना को दुखी और असंतुलित बताया गया।

2008ः कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत।

2012ः चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ 9 लांच किया।

2012ः अमरीकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापस लौटा।

2012ः बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यामां में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।