1290 : खिलजी प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया।

1731 : स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।

1757 : बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया। उस समय उनके पास 1000 यूरोपीय और 2000 भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं।

1888 : अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।

1909 : केरल के पालाघाट में ई एम एस नंबूदरिपाद का जन्म।

1932 : ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने कब्जे में रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा।

1940 : देश के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई। उन्हें जनरल ओ डायर की हत्या का दोषी ठहराया गया। 

1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे।

1997 : राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमा में शो के दौरान आग लगने से 59 लोगों की मौत।

2002 : अमेरिका ने ऐंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।