पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता
गुवाहाटी : असम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिवाली में पटाखे फोड़ने के लिए पूर्व घोषित निर्देश बहाल रखा है। सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव ने एक निर्देश के जरिए दिवाली के दौरान रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति दी है। मुख्यमंत्री तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बीच दिसपुर में बैठक आयोजित होने के बाद बोर्ड की तरफ से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि हरित दीपावली मनाने का निर्देश बदला नहीं जाएगा।