1665 : न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और यॉर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।

1691 : पोप अलेक्जेंडर (आठवें) की जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।

1787 : अमरीका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा संबंधी कानून पारित हुआ।

1889 : उत्तरी आयरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोगों की मौत हुई।

1926 : ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।

1952 : तत्कालीन सोवियत रूस ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।

1964 : दक्षिणा अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।

1972 : महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक डीजी तेंदुलकर का निधन।

1975 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।

1991 : बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बने।

1994 : दुनिया के सबसे बड़े ट्विनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।

2002 : विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।

2015 : चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डन के शिल्पकार पद्मश्री नेक चंद सैनी का निधन।

2016 : सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता।