1659ः दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने दारा शिकोह को धोखे से औरंगजेब के हवाले कर दिया।

1720ः स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1752ः फ्रांसीसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटिश के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1789ः स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।

1900ः स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन।

1940ः नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।

1956ः अफगानिस्तान में जबर्दस्त भूकंप से 400 लोगों की मौत।

1960ः चीन में तूफान से कम से कम 1,600 लोगों की मौत।

1964ः जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।

1970ः जॉर्डन के शाह हुसैन के वाहन पर गोलियां चलाई गईं। हुसैन तो बच गए, लेकिन उनके वाहन चालक को चोट आई।

1980ः अंतरिक्ष यान सोयुज टी-2 पृथ्वी पर लौटा।

1983ः मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।

1999ः कुली ओडैजो (द. अफ्रीका) माउंट एवरेस्ट पर दक्षिण तथा उत्तर दोनों छोर से चढ़ाई करने वाली विश्व की प्रथम महिला बनीं, युगोस्लाविया एवं नाटो के बीच कोसोवो में सर्बियाई सैनिक वापस बुलाने पर सहमति।

2011ः भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ हुसैन का लंदन में निधन