1658 : औरंगजेब ने आगरा के किले पर कब्जा किया और शाहजहां को कैद कर लिया गया।
1936 : भारत की सरकारी रेडियो सेवा इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया।
1948 : देश की सरकारी विमानन सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की। इस सेवा की यह पहली अन्तरराष्ट्रीय उड़ान थी।
1955 : अपने किस्म के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ बलात्कार की कोशिश के मामले में सजा सुनाई गई।
1983 : मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में कंजर्वेटिव पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी की 209 सीटों के मुकाबले 397 सीटें ले कर दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
1997 : फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने मिश्रित युगल खिताब जीतकर इतिहास बनाया था
2002 : आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध फिलिपीन के राष्ट्रपति ने अभियान शुरू करने का आदेश दिया।.
2004 : भारत सहित दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नजारा फिर देखा गया।
2008 : लेह और लद्दाख में 1 एफएम ट्रांसमीटर चालू किया गया था।
2009 : मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन।