1539 : बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूं को हराया।
1557 : इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1631 : मु्गल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज़ बेगम का निधन। 14वें बच्चे के जन्म के समय 39 बरस की उम्र में मुमताज ने दम तोड़ा।
1780 : लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत।
1893 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
1967 : छह दिवसीय युद्ध के दौरान, इजराइल के सैनिक यरुशलम में घुसे।
1974 : टेनिस के खेल में भारत का नाम दुनियाभर में रौशन करने वाले महेश भूपति का जन्म।
1975 : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बदला गया और कमल के फूल को इसका प्रतीक चिन्ह बनाया गया।
1979 : भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर प्रथम सोवियत संघ के बीयर्स लेक से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
1997 : महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2000 : एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।
2004 : इजराइली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2006 : नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत ने एक अरब देने का निर्णय लिया।