पूर्वांचल प्रहरी संवाददाता गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा सोमवार सुबह सिंगापुर से नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद मुख्यमंत्री का सोमवार दोपहर गुवाहाटी पहुंचने का कार्यक्रम है। डेढ़ महीने के मैराथन चुनाव अभियान के समापन के बाद मुख्यमंत्री अपनी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के साथ बृहस्पतिवार रात 9.30 बजे सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी। मुख्यमंत्री की बेटी फिलहाल सिंगापुर में मीडिया स्टडीज की पढ़ाई कर रही हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह कोई आधिकारिक दौरा नहीं था, मुख्यमंत्री का दौरा पूरी तरह निजी है। मुख्यमंत्री ने असम में तीन चरणों के चुनाव में दिन-रात प्रचार किया और 20 दिनों में ओड़िसा, केरल, दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और पंजाब में 47 बड़ी चुनावी रैलियां और 7 रोड शो किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के लिए उड़ान भरी। सिंगापुर में चार दिन बिताने के बाद मुख्यमंत्री आखिरकार कल राज्य में पहुंचेंगे। खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में अपने बालों का इलाज भी कराया। मुख्यमंत्री के साथ सिंगापुर की यात्रा पर कार्बी आंग्लांग स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी तुलीराम रंगहांग भी है। मुख्यमंत्री के साथ वे भी कल सिंगापुर से लौटेंगे।
सीएम सिंगापुर से आज लौटेंगे असम