1867 : भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म।

1901 : ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म।

1915 : ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा।

1918 : महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इन्दौर में ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ का आयोजन। 

1924 : तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि का जन्म।

1930 : पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म।

1943 : संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की। 

1947 : ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया।

1959 : सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया।

1972 : देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया।

1974 : बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन।

1985 : भारत सरकार ने पांच दिन का कार्य दिवस सप्ताह शुरू किया।

1999 : हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन।

2005 : फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दोहराया।

2014 :  पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन।