पूर्वांचल प्रहरी कार्यालय संवाददाता गुवाहाटी : लोकसभा चुनाव आज संपन्न होने के साथ ही एग्जिट पोल द्वारा विभिन्न राज्य के साथ ही असम की 14 लोकसभा सीटों का अनुमान लगाया गया है। असम में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं। 14 सांसदों को चुनने के लिए यहां तीन चरणों में मतदान हुआ था। लोकसभा चुनाव को लेकर असम से बीजेपी के लिए बहुत अच्छी खबर आ रही है। इंडिया टुडे.डे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल और न्यूज 24 टुडेज चाणक्या सहित अन्य के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)को पूर्वोत्तर के इस सबसे बड़े राज्य में क्लीन स्वीप के करीब है। एग्जिट पोल का अनुमान है कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को असम में 14 सीटों में 12 सीट पर प्रचंड जीत मिलने का अनुमान है। अगर एग्जिट पोल का अनुमान सही होता है कि भाजपा इस बार मोदी के आंधी में सारे रिकार्ड तोड़ सकती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले लोकसभा में भाजपा का नौ सीट पर जीतने का रिकार्ड है,लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत की लहर यहां भी चली तो भाजपा गठबंधन 12 सीटों पर जी सकती है। उल्लेखनीय है कि अगर एग्जिट पोल का परिणाम इस तरह से आता है तो इसका सीधा असम दो साल बाद असम विधानसभा पर पड़ेगा। लगता है विपक्ष की घोषणा और वादों का असर आम लोगों पर नहीं पड़ा।