1908 : सर अरबिंदो को माणिकटोला बम कांड में गिरफ्तार किया गया।

1953 : ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी।

1956 : तमिल और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन फिल्मकारों में शुमार मणिरत्नम का जन्म। 

1966 : अमरीका का पहला अंतरिक्ष यान चांद की ज़मीन पर सफलतापूर्वक उतरा। 

1979 : पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे। यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धर्म गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी।

1988 : बॉलीवुड के महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर का निधन।

2000 : पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की।

2006 : अमेरिका ने दाऊद इब्राहिम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया। 

2012 : मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

2014 : तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना।