1819 :बंगाल में सेरमपुर कालेज की स्थापना।

1835 :कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया।

1874 :ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया।

1929 :फिल्म मदर इंडिया में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म। 

1930 :भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन म्ीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया।

1955 :अस्पृश्यता (निरोधक) कानून अस्तित्व में आया।

1964 :नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा। 

1970ःब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन पर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया।

1979ःरोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ और घोषणा हुई और देश को नया नाम मिला जिम्बाब्वे। 

1980 :टेड टर्नर के केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया। 1996 :एच डी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने। 

1999 :मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन क¸ब्रों की खोज

1999 :अमरीका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।

2001 :नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की नृशंस हत्या, युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।