सप्ताह के शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा को समर्पित है। इस दिन देवी की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। इस दौरान देवी को प्रिय भोग लगाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही रुके हुए कार्यों को भी गति मिलती है और तरक्की के योग बनने लगते हैं। हर तीज त्योहार पर मां देवी की पूजा की जाती है, ताकि घर में उनका वास बना रहे। इसलिए शाम के समय हमेशा घर को साफ रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि गंदगी होने पर देवी नाराज हो जाती है।

कई बार व्यक्ति को कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं, जो देवी आगमन से जुड़े होते हैं, परंतु उनका ज्ञान न होने पर इसकी पहचान करना मुश्किल होता है। ऐसे में आइए इन शुभ संकेतों के बारे में जान लेते हैं, जो धन की देवी मां लक्ष्मी से जुड़े होते हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले शंख बजाया जाता है। हिंदू धर्म में इसे बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि सुबह उठने के बाद शंख बजने की आवाज सुनाई दे, तो ये शुभ संकेत है। इसे मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है।

हिंदू धर्म में हर तीज-त्योहार पर झाड़ू की पूजा की जाती है। इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। मान्यता है कि अगर सुबह के समय कोई झाड़ू लगाते दिखाई देता है, तो धन की देवी मां से जुड़ा संकेत माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के खानपान में अचानक से बदलाव आने लगे, तो इसे मां देवी का आगमन माना जाता है। ऐसे लोग धीरे-धीरे मांसाहारी भोजन व नशे से दूरी बना लेते हैं।  मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है, इसलिए उल्लू का दिखना शुभ संकेत होता है। कहा जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी अपने आगमन से पहले सूचना दे रही हैं। यदि आपको उल्लू दिखाई दे, तो समझ जाएं मां लक्ष्मी मेहरबान होने वाली हैं।