1739 : मुगल सम्राट मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह बीच समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद अफगानिस्तान भारतीय साम्राज्य का हिस्सा नहीं रहा।
1822 : नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत।
1937 : दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा का जन्म।
1946 : सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ अरुणा रॉय का जन्म।
1950 : ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को समाप्त किया गया।
1969 : अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।
1983 : बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार का जन्म।
1986 : हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनेता श्रीकांत वर्मा का निधन।
1999 : इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2002 : चीन का विमान समुद्र में गिरने से 225 लोगों की मौत।
2007 : भारत और जर्मनी की बीच रक्षा समझौता संपन्न हुआ।
2008 : उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज और खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के संबंध में अधिसूचना जारी की।
2014 : भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।