बॉलीवुड की आइटम गर्ल और ड्रामा क्वीन राखी सावंत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर है कि राखी सावंत को दिल से जुड़ी किसी बीमारी के कारण तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें राखी को अस्पताल में बिस्तर पर देखा जा सकता है। राखी बिल्कुल बेसुध हैं और डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। इस खबर से राखी के फैंस टेंशन में आ गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि राखी की हालत थोड़ी नाजुक है। हालांकि, उन्हें क्या हुआ है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, राखी सावंत किसी गंभीर दिल की बीमारी से जूझ रही हैं।
अस्पताल में भर्ती हुईं ड्रामा क्वीन राखी सावंत, डॉक्टरों ने बताई हालत गंभीर