2014 : भारतीय उद्योगपति रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन हुआ था।

2014 : भारतीय जनता पार्टी को 16वें लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई।

2013 : अमरीकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी।

2008 : सुप्रीम कोर्ट केंद्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता हाई कोर्ट के निर्णय को खारिज किया था।

2007 : निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23वें राष्ट्रपति बने थे।

2006 : हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया था।

2004 : टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स खिताब जीता था।

1996 : अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

1991 : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं थी।

1975 : सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया था।

1960 : भारत और ब्रिटेन के बीच इंटरनेशनल टेलेक्स सेवा की शुरुआत हुई थी।