पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : बिहार और पंजाब के बाद मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा चुनाव प्रचार के लिए वापस उड़ीसा पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री शर्मा मंगलवार को उड़ीसा के भुवनेश्वर में विशेष संपर्क अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने संपर्क अभियान में कहा  कि नरेंद्र मोदी के यह कहने के बाद कि इस साल के संसदीय चुनाव में भाजपा 400 के पार जाएगा, विपक्ष ने गलत मतलब निकाला कि भाजपा देश का संविधान बदलना चाहती है। इसके लिए उन्हें 400 सीटें चाहिए।

डॉ. शर्मा ने कहा कि जब सचिन तेंदुलकर एक मैच खेलने के लिए तिहरा शतक बनाने का लक्ष्य रखते हैं, तब उसका कोई अलग कारण नहीं होता। हर कोई अपनी संख्या बढ़ाना चाहता है। मोदी 10 साल के लिए  प्रधानमंत्री बने। सीएम डॉ. शर्मा ने कहा कि भुवनेश्वर में मोदी के रोड शो से मुझे विश्वास हो गया कि उड़ीसा की जनता का मोदी के प्रति अभूतपूर्व समर्थन है। हमें संसद में 400 सीटें मिलने की अच्छी संभावना है। 370 रद्द होने, नारी शक्ति बंदन आदि के बाद मोदी को 400 से ज्यादा सीटें जीतना निश्चित है।

हमारी संख्या अधिक होगी तो हमने लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं का आरक्षण बढ़ाने का फैसला किया। इससे संविधान और मजबूत होगा। जब हमारे पास पर्याप्त संख्या थी तब हमने नागरिकता कानून में संशोधन किया। हमने अफगानिस्तान और बांग्लादेश में प्रताडि़त लोगों को नागरिकता देने के लिए यह संशोधित नागरिकता अधिनियम बनाया है। हम अन्य पिछड़ी जातियों के लिए अलग आयोग बनाने में सक्षम हैं। हमारे पास पर्याप्त संख्या होगी तो अन्य पिछड़ी जाति के लोगों को संवैधानिक दर्जा देंगे। भाजपा ने कभी भी संविधान को बदलने की कोशिश नहीं की। हमारे देश का संविधान हिंदू सभ्यता का प्रतिबिंब है।