डिजिटल डेस्क : राजस्थान रॉयल्स की टीम को बीच सीजन बड़ा झटका लग चुका है। । लगातार जीत के रथ पर सवार राजस्थान रॉयल्स की टीम को पिछले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच आरआर की अभी अपने बचे हुए दो लीग मैच और खेलेगी, लेकिन उसके लिए टेंशन ये है कि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ उनका जोड़ीदार कौन होगा। ये सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि जॉस बटलर अपने देश वापस लौट गए हैं। जॉस बटलर अब अपनी टीम की कप्तानी करेंगे, जहां इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान से चार टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी।
राजस्थान रॉयल्स की टीम आज अपने 13वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। गुवाहाटी को राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड बनाया गया है। आज यहां पर आईपीएल के इस सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। अब तक की बात करें तो राजस्थान की जीत में सबसे बड़ा योगदान टॉप 4 बल्लेबाजों का रहा है। इसमें जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग का नाम आता है। लेकिन अब इन टॉप 4 में से एक नाम नहीं है।
अगर यशस्वी जायसवाल के जोड़ीदार की बात की जाए तो एक विकल्प ध्रुव जुरेल को सकते हैं। वे इससे पहले भी अपनी टीम के लिए इस साल के आईपीएल में खेलते आए हैं, लेकिन तब वे मिडल आर्डर में बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं टीम दूसरे विकल्प के तौर पर टॉम कोहलर कैडमोर के बारे में सोच सकती है। ये बात और है कि ये दोनों बल्लेबाज फिलहाल जॉस बटलर की बराबरी तो नहीं कर सकते, लेकिन फिर भी अच्छी शुरुआत दिलाने की क्षमता तो रखते ही हैं। इससे पहले टीम के पास देवदत्त पडिक्कल के रूप में एक सलामी बल्लेबाज था, जिसे टीम ने अब छोड़ दिया है।