1459 : राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।
1666 : पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
1784 : पेरिस समझौता प्रभावी हुआ।
1847 : विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।
1915 : क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
1965 : इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।
1993 : हिंदी के जाने माने कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन।
2002 : अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर फिदेल कास्त्रो के साथ बातचीत करने के लिए पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे।
2008 : चीन के सिचुआन प्रांत में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मौत।
2008 : जजों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया।
2010 : लीबिया में त्रिपोली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 लोगों की मौत।
2015 : नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की मौत और 3500 से अधिक घायल।