शरीर का सबसे बड़ा अंग लिवर असल में एक पावरहाउस की तरह है। यह कई जरूरी काम करता है। लिवर खून से विषाक्त पदार्थों और कचरे को फिल्टर करके शरीर को साफ रखता है। यह विटामिन, मिनरल और ग्लूकोज को स्टोर करके शरीर को ऊर्जा देता है। लिवर प्रोटीन बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है। पचाने में मदद करने वाले पित्त का निर्माण भी लिवर ही करता है। अक्सर सुनने में आता है कि लिवर को समय-समय पर साफ करने की जरूरत होती है ताकि इसमें जमा गंदगी को हटाया जा सके और इसके कामकाज को बेहतर बनाया जा सके।

लिवर की सफाई कैसे करें? लिवर डिटॉक्स करने के लिए आपको किसी दवा या इलाज की जरूरत नहीं है। आप कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के जरिए भी इसे नया बना सकते हैं। सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट  इसके लिए आपक एक देसी नुस्खा बता रही हैं। सुबह सबसे पहले, 15-30 दिनों तक 100 एमएल तक ले सकते हैं। आंवला पाउडर- 2.5-5 ग्राम पाउडर गुनगुने पानी में, सुबह सबसे पहले, 15-30 दिनों तक आंवला फल- 15-30 दिनों तक एक दिन में 5-6 आंवला खा सकते हैं।  इनमें से कोई भी एक विकल्प चुनें। अगर आपको पेट के ऊपरी दाहिनी ओर दर्द, पीला पेशाब, शरीर का रंग पीला और असामान्य लिवर फंक्शन टेस्ट रिपोर्ट जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो ही आंवले के साथ कुटकी मिलाएं।उस स्थिति में नीचे दिए गए प्रोटोकॉल को फॉलो करें।

  2.5 ग्राम आंवला पाउडर और कुटकी, गुनगुने पानी में मिलाएं और सुबह सबसे पहले पिएं, 15-30 दिनों तक या 30-40 मिलीलीटर आंवले के रस में 2.5 ग्राम कुटकी मिलाएं और सुबह सबसे पहले पिएं, 15-30 दिनों तक। वैसे तो लिवर को किसी खास सफाई की जरूरत नहीं है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप इसकी देखभाल ना करें। लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप ये आसान चीजें अपना सकते हैं- संतुलित आहार लें जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और हेल्दी फैट शामिल हों। ज्यादा शराब पीने से लीवर को नुकसान पहुंचता है।

मोटापा लिवर पर बोझ डालता है, इसलिए वजन को कंट्रोल में रखना जरूरी है। नियमित व्यायाम सेहत के लिए फायदेमंद होता है, साथ ही लीवर को भी स्वस्थ रखता है। तनाव भी सेहत के लिए हानिकारक है, इसलिए तनाव कम करने के उपाय अपनाएं। आपने देखा होगा कि मार्केट में कई तरह की लीवर डिटॉक्स डाइट्स का चलन है। इनमें अक्सर जूस, जड़ी-बूटियां या स्पेशल ड्रिंक्स शामिल होते हैं। इन डाइट्स के पीछे ये दावा किया जाता है कि ये लिवर को साफ करने में मदद करती हैं। इनके इस्तेमाल से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है इसलिए कुछ भी करने से पहले एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह लें।