पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने गुरुवार को कहा कि राज्य में इस साल जनवरी से मई तक 106 लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाक्सा जिले में दो, बरपेटा में पांच, बंगाइगांव में एक, कछार में छह और चराइदेव में डेंगू बुखार के तीन मामले सामने आए हैं।
हालांकि, अब तक डेंगू के किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। मंत्री ने यह भी कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल डेंगू के मामलों में कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के लगभग सभी हिस्सों में फॉगिंग के उपाय किए हैं।