1886 :अमरीकी फार्मासिस्ट जान.एस. पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।

1929 :भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म।

1959 :प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरे युद्ध जैसे बयान जारी करने से बाज आने को कहा।

1970 :ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखिरी स्टूडियो अलबम 'लैट इट बी' जारी किया।

1999 :दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में एक खचाखच भरी नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत।

2000 :भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।

2001 :अमेरिका अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से बाहर।

2004 :श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम किया, जो चार साल पहले वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्श ने बनाया था।

2009 :पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया। तालिबान के जुल्मों से परेशान करीब दो लाख लोगों ने घाटी से पलायन किया।

2010 :छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ाया, आठ जवान शहीद।