बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर सुनिधि चौहान इन दिनों अपनी कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं, हाल ही में एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें  सुनिधि चौहान डरी हुई दिख रही है, क्योंकि उनके कॉन्सर्ट में एक ऑडियंस स्टेज पर एक बोतल फेंक दिया। बोतल उनके हाथ से टकराकर उनके पास आकर गिरी। उन्होंने परफॉर्म करना जारी रखने से पहले कई बार बोतल को देखा। सिंगर सुनिधि चौहान ने अपने शो के दौरान एक ऑडियंस द्वारा उन पर पानी की बोतल फेंके जाने पर फीडबैक दी। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति ने देहरादून में एसजीआरआर यूनिवर्सिटी में मंच पर सुनिधि के परफॉर्म करने की क्लिप शेयर की।