1260 : कुबलई खान मंगोल सम्राट बना था।

1640 : इंग्लैंड के राजा चार्ल्स प्रथम ने संसद भंग की थी।

1646 : इंग्लैंड के राजा चार्ल्स प्रथम ने स्कॉटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण किया।

1762 : रूस और प्रशिया के बीच सेंट पीटर्सबर्ग की संधि हुई थी।

1809 : संयुक्त राज्य अमरीका में पेटेंट प्राप्त करने वाली पहली महिला मैरी कीज को रेशम और धागे का उपयोग करके घास बुनाई के विचार के लिए पेटेंट प्रदान किया गया।

1821 : चर्च के वर्चस्व को ढहाने और यूरोप को विज्ञान व बहुसंस्कृृति की ओर मोड़ने वाले नेपोलियन का निधन हुआ था।

1916 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म हुआ था।

1961 : अमरीका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे थे। 

2006 : संगीत के जादूगर कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली ने दुनिया को अलविदा कहा था।

2010 : आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इसरो द्वारा विकसित नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट को परीक्षण उड़ान पर भेजा गया था। 

2017 : इसरो ने दक्षिण एशिया उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया था।

2021 : ममता बनर्जी तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं थी।