1519 : महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन।
1921 : फिल्म निर्माता, निर्देशक, और लेखक सत्यजीत रे का जन्म।
1922 : भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म।
1924 : नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया
1929 : भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म।
1933 : जर्मनी में हिटलर ने मज़दूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया।
1945 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, इटली में जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
1945 : अमरीका की 82वीं एयरबोर्न डिवीजन ने वोबेलिन एकाग्रता शिविर को मुक्त कराया।
1949 : महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू।
1950 : फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
1952 : दुनिया का पहला जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी।
1985 : प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन।
1986 : अमरीका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
1997 : ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला।
1999 : मिरया मोस्कोसो पनामा की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
2003 : भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया।