डिजिटल डेस्क: लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो चुका है। अब तैयारी तीसरे चरण की है। लेकिन सभी की नजरें उन हाई प्रोफाइल सीटों पर टिकी हुई हैं जहां सस्पेंस अभी भी बरकरार है। उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के तहत 20 मई को वोटिंग होगी। कांग्रेस ने इन दोनों लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों का ऐलान अब तक नहीं किया है। कांग्रेस अपने पत्ते कब खोलेगी, ये सिर्फ पार्टी के आलाकमान को ही पता होगा। इस बीच, बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने बयान दिया है। सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रहीं मेनका गांधी ने कहा कि 2 ही दिन रह गए हैं, मालूम नहीं कांग्रेस कब पत्ते खोलेगी। अमेठी-रायबरेली में 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो तीन मई तक चलेगी।

वहीं, अमेठी में कांग्रेस कैंप में हलचल तेज हो गई है। सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव किशोरी लाल शर्मा अमेठी पहुंच गए हैं। बैठकों का दौर शुरू हो गया है।वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोई भी डरा हुआ नहीं है। भाजपा ने भी अभी तक रायबरेली से उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। स्मृति ईरानी अमेठी से मौजूदा सांसद हैं। कोई डर हुआ नहीं है। पार्टी में उम्मीदवारी को लेकर विचार चल रहा है। तीन मई तक कोई देरी नहीं हुई है।

अमेठी से सांसद राहुल गांधी यहां से लड़ने को तैयार नहीं हैं। राहुल का कहना है वायनाड और अमेठी दोनों सीटें जीतने पर मैं जिसको छोड़ूंगा वहां गलत संदेश जाएगा। राहुल वायनाड छोड़ना नहीं चाहते, क्योंकि अमेठी की हार के वक़्त वायनाड ने जिताया था। वहीं, प्रियंका का कहना है कि तीनों गांधी संसद में बैठें, ये ठीक नहीं है।