1886 : अमरीका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल और मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

1897 : स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।

1908 : प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी थी।

1914 : कार निर्माता फोर्ड पहली ऐसी कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए 8 घंटे काम करने का नियम लागू किया था।

1923 : भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

1956 : जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई थी।

1960 : महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य आज ही के दिन बने थे। 

1972 : देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण हुआ था।

1987 : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।

1988 : भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म हुआ था।

1990 : दक्षिण अमरीकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया।

1999 : ‘डिस्कवरी’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।

2009 : स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी गई थी।

2011 : अमरीका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि हुई थी।