डिजिटल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के PA सतीश वंसोला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरा शख्स की पहचान आरबी बारिया के तौर पर हुई है। बारिया आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
इस संबंध में साइबर क्राइम डीसीपी लवीना सिन्हा ने कहा कि इन दोनों आरोपियों ने पालनपुर और लिंकेडा के एक जागरूकता फैलाने वाले वीडियो को एडिट किया था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी का संबंध राजनीतिक पार्टियों से है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वीडियो कहां से लिया गया और इसे किसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि एडिटिंग किसने की। सतीश वंसोला ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर साझा किया। आरबी बारिया ने अपने फेसबुक हैंडल से वीडियो भी वायरल किया। कल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। यह वीडियो संपादक के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच चल रही है। तेलंगाना की एक बैठक का वीडियो मिला है।
PA की गिरफ्तारी पर जिग्नेश मेवाणी ने कहा, मैं किसी भी फेक चीज का समर्थन नहीं करता हूं। आज सोशल मीडिया का युग है. चुनाव के समय कोई प्रचार नहीं कर पाए, इसलिए लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, बीजेपी का आईटी सेल फर्जी खबर चलाता है।