डिजिटल डेस्क:  लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 29 अप्रैल को कर्नाटक के बागलकोट पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आपका वोट है, जो मोदी को मजबूत करेगा और फिर देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत को विनिर्माण केंद्र और कौशल केंद्र बनाना हमारा संकल्प है। जो लोग छुट्टियों का आनंद लेते हैं, उनके संकल्प पूरे नहीं हो सकते।

उन्होंने आगे कहा कि इतिहास कहता है कांग्रेस आई तबाही लाई, आपके बच्चे भूखे मर जाए ऐसा ये लोग करेंगे। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार नहीं चला रही है, वसूली गैंग चला रही है, अपनी तिजोरी भरना ही इनका लक्ष्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था। आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है? करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरुरतों से वंचित थे। उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था।

बागलकोट में पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। इन चुनावों का लक्ष्य एक विकसित भारत, एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदलना है। यह आपका वोट ही है जो यह सब महसूस करने में मदद कर सकता है कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक सरकार की संपत्ति लूट ली है वे राज्य में वसोली गिरोह चला रहे हैं। जल्द ही कर्नाटक को दिवालिया घोषित कर दिया जाएगा और वे राज्य सरकार के कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पाएंगे। इन लोगों ने कर्नाटक सरकार का खजाना खाली कर दिया है। ये लोग ऐसी स्थिति पैदा कर देंगे कि आपके बच्चे भूख से मर जाएंगे।