2008 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के प्रक्षेपण के साथ एक नया इतिहास रचा था।

2007 : श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व क्रिकेट चैंपियन बना था।

2003 : ऐपल कंपनी ने आईटयून्स स्टोर की शुरुआत की थी।

2003 : दुनियाभर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। 

2001 : पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ था।

1999 : अमरीकी वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड द्वारा एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा की थी।

1986 : युक्रेन के चेरनोबिल में हुए परमाणु दुर्घटना के दो दिन के बाद सोवियत संघ ने हादसे की बात मानी थी।

1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जर्मनी से जापान की अपनी यात्रा के दौरान मेडागास्कर के निकट एक जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए थे।

1937 : इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का जन्म हुआ था।

1935 : रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई थी।

1932 : इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की थी।

1910 : इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम वाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया था।