पूर्वांचल प्रहरी निज संवाददाता बोको : बोको स्थित गांधी मैदान में आयोजित विशाल चुनाव प्रचार सभा में आज मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने गुवाहाटी लोस क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी बिजुली कलिता मेधी के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने सभा में भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और योजनाओं से लोगों को काफी राहत मिलने की बात कही। इसके साथ बिना पैसे की लेन- देन के नौकरी मिलने, कॉलेज में छात्र-छात्राओं की निःशुल्क दाखिला एवं सभी छात्र- छात्राओं के अकाउंट में राशि जमा करने की बात भी बताई। उल्लेखनीय यह है कि उसने आगामी दिनों में भी क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही आगामी 2026 के चुनाव में बोको - छयगांव क्षेत्र पर भाजपा की ओर से कब्जा करने की बातें कही। इस मौके पर आकौ एक बार मोदी सरकार पर सीएम नृत्य करते देखे गए। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी सीट पर भाजपा की जीत निश्चित है। उक्त सभा में पलाशबाड़ी क्षेत्र के विधायक हेमांग ठाकुरिया ,राभा हासोंग स्वायत्त शासी परिषद के मुख्य कार्यकारी टंकेश्वर राभा, भाजपा की दक्षिण कामरूप जिले के अध्यक्ष अंजन गोस्वामी , दक्षिण कामरूप जिले के प्रभारी अनिर्वान गोस्वामी सहित कई शीर्ष कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा उसमें बोको-छयगांव के हिमांशु शेखर वैश्य, छमरिया सत्र के सत्राधिकार निगमानंद अधिकारी ,राभा हासोंग स्वायत्व शासी परिषद के उपाध्यक्ष रमाकांत राभा , कार्यकारी सुमित राभा,नगरमल स्वर्गीयारी, सदस्य अर्जुन छेत्री, अगप के कई शीर्ष नेता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
गुवाहाटी में भाजपा की जीत तय