1526- मुगल बादशाह बाबर दिल्ली का सुल्तान बना।

1748- मुगल सम्राट मुहम्मद शाह का निधन हुआ।

1828- लंदन के रीजेन्टस पार्क में जूलॉजिकल गार्डन खुला।

1878- कलकत्ता विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय शिक्षा के मकसद से महिलाओं की योग्यता के लिए पहली बार अपनी मंजूरी दी।

1908- लंदन में चौथे आधुनिक ओलंपिक खेलों का उद्घाटन।

1945- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी पार्टी के समाचारपत्र वॉल्किश्चर बेयोबेचर का प्रकाशन बंद हुआ।

1960- दिल्ली में राष्ट्रीय सैन्य महाविद्यालय का उद्घाटन हुआ।

1962- अमरीका ने क्रिसमस आइसलैंड में वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।

1972- अंतरिक्ष यान अपोलो 16 पृथ्वी पर लौटा।

1989- चीन के बीजिंग में थियानमन चौक पर छात्रों ने कब्जा किया।

2006- न्यू यॉर्क में अमेरिकी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के लिये फ्रीडम टॉवर का निर्माण शुरू हुआ।