विद्या बालन ने हाल ही में कहा है कि जब भी धर्म की बात आती है तो भारत में अब लोगों के अलग-अलग ओपीनियन होते हैं। लोग ऐसी चीज करने की खोज कर रहे हैं, जोकि उन्हें पहचान दिलाने का अहसास करवाए। एक्ट्रेस का कहना है कि पहले देश की कोई भी धार्मिक पहचान नहीं थी, लेकिन अब आज हालात बदल गए हैं। विद्या ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी धार्मिक स्ट्रख्र के निर्माण के लिए  पैसे डोनेट नहीं किए हैं। इसकी बजाय वह हेल्थकेयर, सैनिटेशन और एजुकेशन के लिए पैसे फंड करती हैं, जबकि वह काफी स्पिरिचुअल हैं और हर रोज पूजा करती हैं।