गर्मियों का मौसम शुरू होते ही कच्ची-कच्ची कैरियां यानी कच्चे आम मिलने लगते हैं। पुराने समय में लोग कच्चे आम से तरह-तरह की डिश बनाते थे। चटनी से लेकर अचार, मुरब्बा, पना को लोग खूब पसंद करते थे। लेकिन आज के समय में कच्चे आम को लोग ज्यादा पसंद नहीं करते। अगर आप भी कच्चे आम के खट्टेपन के घबराते हैं तो जान लें ये सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।
लू लगने से बचाता है कच्चा आम : कच्चे आम को आग में भूनकर खाने से लू लगने से बचाने में मदद करता है। कच्चे आम में कूलिंग इफेक्ट होता है जो बॉडी को हीट से बचाता है। कच्चे आम से बने पना को पीने से गर्मी और लू से होने वाले सिरदर्द, बेहोशी, और उल्टी जैसी समस्या को ठीक करता है।
ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद : खट्टे कच्चे आम को अगर खाया जाए तो इससे ओरल हेल्थ सही रहती है। कच्चे आम में मौजूद एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। दांतों में होने वाली समस्याओं से भी बचाते हैं।
वेट लॉस में मदद : कच्चे आम से बनी ड्रिंक को पिया जाए तो ये गर्मियों में होने वाली बेचैनी और प्यास को खत्म करता है। साथ ही इसमे लो कैलोरी और फाइबर होता है। जो ओवरइटिंक को कंट्रोल करता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। कच्चे आम मं मौजूद फाइबर भूख घटाने और संतुष्टि में मदद देते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाता है कच्चा आम : विटामिन सी कच्चे आम में काफी ज्यादा मात्रा में होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही शरीर को विटामिन ए और ई भी मिलते हैं। बीटा कैरोटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाते हैं। अगर रोजाना कच्चा आम खाया जाए तो ये सीजनल बीमारियों से बचाता है और इंफेक्शन रोकता है।
बॉडी टेंपरेचर कंट्रोल करता है : गर्मियों में धूप और तेज गर्मी बॉडी के टेंपरेचर को भी बढ़ा देती है। जिससे घबराहट, बेचैनी और बेहोशी जैसी समस्या होने लगती है। कच्चा आम शरीर को कूल करने और तापमान को मेंटेन करने में मदद करता है। बॉडी टेंपरेचर को कंट्रोल करने के लिए ये बेस्ट समर फ्रूट है।