डिजिटल डेस्क: कर्नाटक में वोटिंग के बीच फ्लाइंग सर्विलांस टीम ने 4.8 करोड़ रुपये कैश जब्त किया है। इस संबंध में चिक्कबल्लापुरा लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट के. सुधाकर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बीजेपी उम्मीदवार के. सुधाकर के खिलाफ गुरुवार को मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ। 

एफआईआर क्रमांक 0355/2024 में भाजपा उम्‍मीदवार के खिलाफ आरपी एक्‍ट के सेक्‍शन 123 और आईपीसी के सेक्‍शन 171 (B,C,E,F) के तहत रिश्‍वतखोरी और चुनाव पर अनु‍चित प्रभाव डालने का केस दर्ज किया गया है। 


इससे पहले, चुनाव आयोग के फ्लाइंग सर्विलांस टीम ने  बेंगलुरु में लगभग 17 करोड़ रुपये जब्त किए थे। आम चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होन के बाद पूरे कर्नाटक में लगभग 50 करोड़ रुपये की नकदी और अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं। बेंगलुरु में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में लगभग 6,552 एफआईआर दर्ज की हैं।