डिजिटल डेस्क: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में तीन सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक जवान प्राथमिक स्कूल भवन में रुका था। जवान जियालाल पंवार मध्य प्रदेश के राजपुर के रहने वाले थे। 34वीं बटालियन की ए कंपनी पदस्थ में जवान पदस्थ थे।लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए वे छत्तीसगढ़ आए थे।फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर में हुई।
गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी