डिजिटल डेस्क: दूसरे चरण में राहुल गांधी, अरुण गोविल, हेमा मालिनी, शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। केरल के वायनाड से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उम्मीदवार हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा से हेमा मालिनी भाजपा की प्रत्याशी हैं। रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल मेरठ से भाजपा उम्मीदवार हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस नेता शशि थरूर से हैं। जम्मू लोकसभा सीट पर भाजपा के जुगल किशोर व कांग्रेस के रमन भल्ला हैं।
दूसरे चरण में इन दिग्गजों की किस्मत पर होगा फैसला