डिजिटल डेस्क: देशभर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर बुधवार शाम छह बजे थम चुका है। 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग होगी। 12 राज्यों और एक केंद्र शासित राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर 1206 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण में ही केरल की सभी 20 सीटों पर चुनाव है। केरल में सबसे अधिक 500 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। हालांकि नाम वापसी के बाद यहां की 20 सीटों पर कुल 194 प्रत्याशी मैदान में हैं। कर्नाटक में 491 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 92 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। 

इन सीटों पर दूसरे चरण में मतदान:

  1. कर्नाटक: तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार
  2. केरल: पथानमथिट्टा, कोल्लम, पलक्कड़, अलाथुर, कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, इडुक्की, कोट्टायम, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम
  3. राजस्थान: उदयपुर, बांसवाड़ा, टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, कोटा और झालावाड़-बारा
  4. उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अमरोहा, मेरठ, बागपत, अलीगढ़ और मथुरा
  5. महाराष्ट्र: अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, बुलढाणा, अकोला, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी
  6. मध्य प्रदेश: खजुराहो, सतना, टीकमगढ़, दमोह, रीवा और होशंगाबाद
  7. बिहार: पूर्णिया, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार और बांका
  8. छत्तीसगढ़: महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर
  9. पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट
  10. असम: दर्रांग-उदालगुरी, करीमगंज, डिफू, सिलचर और नौगांव
  11. त्रिपुरा: त्रिपुरा ईस्ट
  12. जम्मू-कश्मीर: जम्मू लोकसभा
  13. मणिपुर: आउटर मणिपुर