पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता

गुवाहाटी : पिछले कुछ दिनों में दर्ज की गई सकारात्मकता दर में लगातार वृद्धि के साथ राज्य में लगातार कोविड-19 की तीसरी लहर का डर मंडरा रहा है। दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई बड़ी भीड़ में कई लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते नहीं देखा गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा और स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत दोनों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार वृहस्पतिवार को कोविड-19 सकारात्मकता दर 1.53 प्रतिशत दर्ज की गई थी। बुधवार को यह 0.85 प्रतिशत और मंगलवार को 0.78 प्रतिशत था, जिस दिन दुर्गा पूजा उत्सव शुरू हुआ था। उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा समारोह से पहले राज्य सरकार ने सभी से कोविद 19 प्रोटोकॉल और व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया था। ऐसे में तीसरी लहर का खतरा बढ़ गया है।