1654 : इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।
1720 : बाजी राव प्रथम पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने थे।
1926 : इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
1938 : मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन हो गया था।
1941 : यूनान ने नाजी जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया था।
1945 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के कुछ बाहरी इलाकों पर कब्जा कर लिया था।
1960 : ब्राजीलिया ब्राजील की राजधानी बनी थी।
1967 : यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ था।
1987 : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में करीब 100 अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
1996 : भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया था।
2001 : बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध कराया था।
2004 : बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
2006 : नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की थी।
2007 : वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने आज ही के दिन वनडे क्रिकेट से सन्यास ले लिया था।