1612 : शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया था।
1859 : तात्या टोपे को अंग्रेज़ों ने फांसी पर लटका दिया था। इस दिन को तात्या टोपे के बलिदान दिवस के रूप में याद किया जाता है।
1902 : डेनमार्क ने अपराधियों की पहचान के लिए फिगंरप्रिंट दर्ज करना शुरू किया था।
1917 : गांधी जी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया था।
1950 : विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (तेलंगाना) के पचमपल्ली गांव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की थी।
1955 : वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 साल की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन हुआ था।
1994 : वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफ़ील्ड सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ा।
2001 : बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद हुए।
2008 : भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नए समझौते किए।
2013 : इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों में 27 लोगों की मौत हुई और 65 लोग घायल हुए।
2014 : माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत।