पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई पीढ़ी, जिन्हें हम समाज का जागरूक मतदाता मानते हैं, के भविष्य को सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी अगली सरकार युवाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान देगी। ऐसा कहना है केंद्रीय मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल का।

व्यस्त चुनाव प्रचार के बीच पूर्वांचल प्रहरी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में मोदी कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री सोनोवाल ने कहा कि  हमारी सरकार हर राज्य में संस्थागत शिक्षा उपलब्ध कराएगी ताकि युवा रोजगार के मामले में दुनिया से प्रतियोगिता कर सके। अगली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी कि युवा किसी भी परिस्थिति में बेरोजगार न रहें और उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अच्छे अवसर मिलें। असम की भावी पीढ़ी के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए उपाय किए जाएंगे ताकि वे आगामी ओलंपिक खेलों में विशिष्टता के साथ भाग ले सकें।